फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बच्चों ने योग से चुस्त रहने और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के सीखे गुर

बच्चों ने योग से चुस्त रहने और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के सीखे गुर

Sun, 26 May 2019 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने योग से चुस्त रहने और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के सीखे गुर
कोटद्वार। श्रीसिद्धबली पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित समर कैैंप के आखिरी दिन बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की जानकारी ली और योग के माध्यम से शरीर को निरोग रखने के गुर सीखे। छात्रा तनीषा रावत, अंबिका क्षेत्री और महक ने समर कैंप में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

काशीरामपुर तल्ला स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित समर कैंप में योग प्रशिक्षक कल्पना रावत ने बच्चों को योग के माध्यम से शरीर को चुस्त और निरोग रखने के साथ ही पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के गुर सिखाए। उन्होंने बच्चों को कपाल भाती, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, सूर्य नमस्कार और मेडिटेशन का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी दिनचर्या में से कुछ समय योग को दें तो वे स्वस्थ रहनेे के साथ ही परीक्षाओं में बेहतर परिणाम दे सकते हैं।
विज्ञापन

शिक्षिका सविता भट्ट ने बच्चों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए नियमित सफाई अभियान व पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों से पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयं कार्य करने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विपिन डोभाल, प्रधानाचार्य ममता बुड़ाकोटी, पीटीए अध्यक्ष महेंद्र रावत, शिक्षक अर्चना जोशी, रानी बिष्ट, कल्पना रावत, सीमा, रीना जदली, निवेदिता बडोला, रिजवान, रजनीश क्षेत्री, विकास घिल्डियाल, रविंद्र कुमार, समीम पुरोहित, अमित भंडारी, एमएस रावत व बीएस रावत आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed