{"_id":"6af6fa206962055b76047835","slug":"annual-sports-week-inaugurated-at-shri-guru-ram-rai-school-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128033-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: श्री गुरु राम राय स्कूल में वार्षिक खेल सप्ताह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: श्री गुरु राम राय स्कूल में वार्षिक खेल सप्ताह का शुभारंभ
Fri, 13 Nov 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। देवी रोड स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य अनुसूया वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर और गुब्बारों के गुच्छे आकाश में छोड़कर खेल सप्ताह का उद्घाटन किया। इस दौरान गत वर्ष के विजेता सुभाष हाउस के एथलीट नितिन पटवाल ने मशाल लेकर खेल मैदान की परिक्रमा की।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत छात्र-छात्राओं के अनुशासित मार्चपास्ट से हुई। सभी सदनों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने सदन के आदर्श महापुरुषों के सिद्धांतों से प्रेरित पोस्टर हाथों में लेकर कदमताल की। प्रधानाचार्य अनुसूया वर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। इस अवसर पर शिक्षक रोशन नेगी, व्यायाम शिक्षक पूनम बहुखंडी, संतोष पंत, बृजेंद्र नेगी उपस्थित रहे। संवाद