{"_id":"64bd0c63a15339cde0081aa4","slug":"155-patients-were-examined-in-rotary-clubs-health-camp-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1008-1655-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: रोटरी क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 155 मरीजों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: रोटरी क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 155 मरीजों की हुई जांच
Sun, 23 Jul 2023 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 23 Jul 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार की ओर से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 155 मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। रोटरी भवन में आयोजित शिविर में मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप मैंदोला के मार्गदर्शन में डाॅ. वैभव छछरा, डाॅ. प्रत्युष सिंधल, डाॅ. अखिलेश जखमोला, डाॅ. अमित सैनी, डाॅ. निधि तिवारी, डाॅ. नमिता अग्रवाल ने 155 मरीजों की हड्डी रोग, पेट एवं लीवर रोग, श्वसन रोग, जनरल फिजिशियन, बाल रोग और फिजियोथैरेपी से संबंधित बीमारियों की जांच की। शिविर में डाॅक्टरों की सलाह पर रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और ईसीजी की जांच की गई। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल, सचिव प्रतिभा गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन गोयल, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, संजीव अग्रवाल और गोपाल बंसल आदि मौजूद रहे। संवाद