फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   विश्व किडनी दिवस के मौके पर रैली निकाल किया लोगों को जागरूक

विश्व किडनी दिवस के मौके पर रैली निकाल किया लोगों को जागरूक

Tue, 12 Mar 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
विश्व किडनी दिवस के मौके पर रैली निकाल किया लोगों को जागरूक

विज्ञापन
कोटद्वार। प्राथमिक विद्यालय कौड़िया के छात्र-छात्राओं ने विश्व किडनी दिवस के मौके पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया । इस मौके पर ग्रामीणों को किडनी से संबंधित बीमारी और बचाव की जानकारी दी गई ।

नशा मुक्ति एवं किडनी लीवर बचाओ जनजागरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक नंदलाल धनगर के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय कौड़िया के बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली के उपरांत विद्यालय में आयोजित गोष्ठी में अभियान के राष्ट्रीय संयोजक नंदलाल धनगर ने कहा कि किडनी और लीवर के रोग से बचने के लिए संतुलित खानपान और नियमित दिनचर्या जरूरी है। योगाभ्यास के साथ ही फलाहार, और शाकाहारी भोजन का प्रयोग किया जाना चाहिए। इसके अलावा अलावा नशे से दूर रहना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका सरिता बलूनी, सहायक अध्यापिका अंशु प्रजापति, बीना नेगी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में उन्होंने किडनी सुरक्षा मानकों को तय कर लागू करने और अस्पतालों, नर्सिंग होम, ट्रोमा सेंटरों में मौजूदा असुरक्षित इलाज पैटर्न को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed