{"_id":"5c868f8cbdec2214577e68bb","slug":"151552322444-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता लगते ही राजस्व कर्मियों ने हटाए बैनर पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता लगते ही राजस्व कर्मियों ने हटाए बैनर पोस्टर
विज्ञापन
election
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। रविवार को लोकसभा चुनाव की घोषणा और आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। आचार संहिता लागू होते ही जिलाधिकारी पौड़ी ने राजस्व विभाग को क्षेत्र में राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग को हटाने और वाल पेंटिंग को पुतवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत सोमवार को यमकेश्वर तहसील के राजस्व कर्मियों ने विभिन्न क्षेत्रों से राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए होर्डिंग, पोस्टर, बैनरों को हटाना शुरू कर दिया है। यमकेश्वर तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक विदेश तोमर व राजस्व उप निरीक्षक प्रीतम सिंह ने कस्याली, भृगुखाल और कांडी क्षेत्र से, राजस्व उप निरीक्षक बृजभूषण बमराड़ा ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र से, राजस्व उप निरीक्षक दीपक बेलवाल ने गैंडखाल क्षेत्र से और राजस्व उप निरीक्षक वैभव प्रताप सिंह ने किमसार-गंगाभोगपुर क्षेत्रों में जाकर अलग-अलग स्थानों से 15 वाल पेंटिंग की पुताई कराई,12 होर्डिंग, 53 पोस्टर और 18 बैनरों को हटाया।
-फोटो
विज्ञापन
-फोटो