फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कुंभीचौड़ मार्ग पर पाइप लाइन लीक, बर्बाद हो रहा पेयजल

कुंभीचौड़ मार्ग पर पाइप लाइन लीक, बर्बाद हो रहा पेयजल

Fri, 20 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कुंभीचौड़ मार्ग पर पाइप लाइन लीक, बर्बाद हो रहा पेयजल
कोटद्वार। जलसंस्थान की लापरवाही के चलते गाड़ीघाट-कुंभीचौड़ मार्ग पर एक महीने से पानी की लीकेज के कारण गड्ढा बन गया है, जिसमें लोग चोटिल हो रहे हैं। इससे मेन पानी की लाइन गुजर रही है। इस कारण लोगों के घरों में दूषित पानी सप्लाई हो रहा है।
विज्ञापन

मार्च में गाड़ीघाट तिराहा से कुंभीचौड़ पुल के बीच मुख्य पेयजल लाइन में लीक हो गई थी। तब से विभाग ने लाइन पर लीकेज की मरम्मत नहीं कराई। वर्तमान में लीकेज के ऊपर गुजरते वाहनों के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होकर वहां बड़ा गड्ढा बन गया है। गड्ढे में जमा गंदा पानी पाइप लाइन लीकेज के रास्ते लोगों के घरों में सप्लाई हो रहा है, जिसके कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं, लीकेज के कारण बने गड्ढे में आए दिन रात को बाइक, स्कूटर और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोग विभाग की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से पेयजल उपभोक्ताओं में विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक पंकज कुमार शर्मा, अशोक कुमार, राकेश सिंह रावत व सुरेंद्र नेगी ने जलसंस्थान पर लोगों का जीवन संकट में डालने का आरोप लगाया। कहा कि एक माह से नजदीक के घरों में गंदा पानी आ रहा है, जिससे बच्चों में पेट दर्द की शिकायत हो रही है। वहीं सड़क पर साइकिल और बाइक सवार गिर रहे हैं। कई बार विभाग के अधिकारियों को इसकी शिकायत की गई, लेकिन पाइप लाइन मरम्मत को लेकर विभाग लापरवाही बरत रहा है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जलसंस्थान के अवर अभियंता बीएस रावत ने बताया कि गाड़ीघाट में पेयजल लाइन लीकेज की उन्हें जानकारी नहीं है। शीघ्र कर्मचारियों को भेजकर लाइन की मरम्मत कराई जाएगी।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed