{"_id":"5aa01cfb4f1c1b410b8bca5c","slug":"151520442619-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथीन प्रयोग करने वाले पांच दुकानदारों का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथीन प्रयोग करने वाले पांच दुकानदारों का काटा चालान
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुगड्डा। नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर थूकने और पॉलीथिन के प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए नगर पालिका परिषद शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पालिका ने पॉलीथिन का प्रयोग करने पर पांच दुकानदारों और एक क्रेता का चालान किया। साथ ही तीन हजार दो सौ रुपये जुर्माना वसूला।
पालिका में एक जनवरी 2016 से पॉलीथिन और नगरक्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर अंकुश लगाने के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसके तहत नगर क्षेत्र में व्यवसायी और पॉलीथिन में सामग्री ले जाने वालों के विरुद्ध जुर्माने का प्रावधान है। ईओ हर्षवर्द्धन सिंह रावत के साथ पालिका कर्मियों ने नगर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच दुुकानदारों और पालीथिन में सामान ले जा रहे एक क्रेता का भी चालान किया। साथ ही उनसे 3200 रुपये का जुर्माना वसूला।