{"_id":"5a4526ca4f1c1bce6d8b6a27","slug":"151514481354-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी के हमले में वृद्धा घायल, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी के हमले में वृद्धा घायल, हायर सेंटर रेफर
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार के वन क्षेत्राधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि मवाकोट के गोरखपुर गांव निवासी बिलोरी देवी (70) पत्नी भरोसा सिंह चौहान बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे गांव की अन्य महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने जंगल गई थी। जंगल में अचानक हाथी ने उस पर हमला बोल दिया। अन्य महिलाएं जान बचाने के लिए भागने लगीं। हाथी के हमले में बुरी तरह घायल होने के बाद भी वृद्धा ने हौसला नहीं छोड़ा। उसने भागकर किसी तरह जान बचाई। साथ गई महिलाओं के शोर मचाने के बाद आसपास के गांवों से लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को मौके से भगाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेंजर एसपी कंडवाल, डिप्टी रेंजर दीपक रावत और अन्य वन कर्मी घायल को अपने वाहन से लेकर कोटद्वार अस्पताल लाए।, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वृद्धा को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। रेंजर कंडवाल ने बताया कि डाक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर महिला को 15 हजार रुपये दिए गए हैं। मानक के अनुसार शेष मुआवजा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन