{"_id":"59e4e8ac4f1c1bca678b6183","slug":"151508173996-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस और दीपावली के लिए सजे कोटद्वार के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस और दीपावली के लिए सजे कोटद्वार के बाजार
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार में धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गई है। कोटद्वार के सभी बाजारों में दुकानें सज गई हैं। दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर दे रहे हैं। व्यापारियों ने इस बार बाजार में अच्छी खरीदारी की उम्मीद जताई है।
सोमवार को धनतेरस के एक दिन पूर्व सुबह से ही बाजारों में दुकानें सजनी शुरू हो गई थीं। स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकान के बाहर से बर्तन, सजावटी सामान आदि सजाना शुरू कर दिया था। कोटद्वार की सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ पर खील, बतासे, पेठा और सजावटी सामानों के फड़ लगे रहे। कोटद्वार के झंडाचौक, गोखले मार्ग, स्टेशन रोड, पटेल मार्ग, नजीबाबाद रोड, बदरीनाथ मार्ग, देवी रोड, गंगा दत्त जोशी मार्ग, उमानंद बड़थ्वाल मार्ग, मालिनी मार्केट, जिला परिषद मार्केट पर व्यापारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को आकर्षक रूप से सजाया है। पुलिस प्रशासन भी व्यवस्थाएं बनाने के लिए मुस्तैद है। प्रशासन की ओर से अप्रिय घटना से बचने के लिए पटाखों की दुकानों को गाड़ी पड़ाव में लगाने के लाइसेंस जारी किए हैं। दुकानदारों को आग बुझाने के सामान के साथ दुकानें लगाने केे सख्त निर्देश दिए गए हैं।
उधर, एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि धनतेरस और दीपावली में बाजार में भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो-