फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   342 कनस्तर अवैध लीसा के साथ परिचालक गिरफ्तार, चालक फरार

342 कनस्तर अवैध लीसा के साथ परिचालक गिरफ्तार, चालक फरार

Tue, 25 Jul 2017 10:42 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
342 कनस्तर अवैध लीसा के साथ परिचालक गिरफ्तार, चालक फरार
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने यूपी-उत्तराखंड बार्डर पर एक ट्रक में तस्करी के जरिए ले जाया जा रहा 342 कनस्तर अवैध लीसा बरामद किया है। इसका बाजार भाव करीब 11 लाख रुपये है। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है। ट्रक चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि परिचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने ट्रक के मालिक, चालक और परिचालक के खिलाफ वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि सोमवार रात बाजार चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी यूपी-उत्तराखंड बार्डर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कौड़िया चेक पोस्ट पर एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक भाग गया, लेकिन परिचालक को संदेह के आधार पर दबोच लिया गया। उसकी पहचान विनोद कुमार पुत्र गणेश कुमार निवासी ग्राम गोरा थाना शांति बाजार जिला वरदिया नेपाल हाल पता धारनौला अल्मोड़ा के रूप में हुई। ट्रक के अंदर 342 कनस्तर अवैध लीसा मिला, जिसे चालक ओर परिचालक तस्करी के जरिए अल्मोड़ा से रामनगर, धुमाकोट के रास्ते कोटद्वार लाए थे। परिचालक ने पूछताछ में बताया कि यह लीसा मुरादाबाद बेचने के लिए ले जा रहे थे। इस लीसा की बाजार की कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है। ट्रक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल जिमिवाल ने बताया कि तीन दिसंबर, 2015 को इसी ट्रक से 209 कनस्तर अवैध लीसा बरामद हुआ था। तब इसके चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तस्करी के जरिए ले जाए जा रहे लीसे की बरामदगी पर एसएसपी पौड़ी की ओर से पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है। गिरफ्तार ट्रक परिचालक को पुलिस ने यहां कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed