{"_id":"6ae72ab54acc6acb32043672","slug":"15-departments-gave-information-about-their-schemes-in-the-multipurpose-camp-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127762-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बहुउद्देशीय शिविर में 15 विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बहुउद्देशीय शिविर में 15 विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
Sun, 01 Nov 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 01 Nov 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
कण्वघाटी/किशनपुर। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में एक से 15 नवंबर तक होने वाले कार्यक्रमों का रविवार को शुभारंभ हुआ। समाज कल्याण विभाग पौड़ी की ओर से भाबर के हल्दूखाता स्थित बोक्सा जनजाति विद्यालय में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें 15 विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याएं भी सुनीं।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम कोटद्वार संदीप कुमार ने किया। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिविर में उद्यान विभाग ने 20 लोगों को निशुल्क सब्जियों के बीज वितरित किए जबकि कृषि विभाग की ओर से सात लाभार्थियों को कृषि यंत्र दिए गए। वहीं, दो लोगों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाया गया। इसके अलावा बोक्सा जनजाति के 20 लोगों के आधार कार्ड भी बनाए गए।
इस मौके पर हल्दूखाता मल्ला के पार्षद जेपी बहुखंडी, जशोधरपुर के पार्षद मनीष नैथानी, प्रधानाचार्य कंचन रावत, महेंद्र सिंह, डॉ. सुबोध रंजन, राजेंद्र सिंह पाल और जगत सिंह मौजूद रहे। संवाद