फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   15 cases of liquor recovered from car, accused arrested

चूनाधार के पास कार से 15 पेटी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
15 cases of liquor recovered from car, accused arrested
कोटद्वार। दुगड्डा चौकी पुलिस ने देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर चूनाधारा के पास एक कार से 15 पेटी अंग्रेेजी शराब बरामद की। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दुगड्डा चौकी प्रभारी एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे वह पुलिस टीम के साथ चूनाधारा के पास संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान डाडामंडी से आ रही एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं की पहचान आनंद सिंह नेगी निवासी जीवानंदपुर बताया। उसने बताया कि वह शराब डाडामंडी से कोटद्वार ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को मय कार गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओम प्रकाश के अलावा कांस्टेबल राजेश, मनोज, मोहन सिंह व चंडी प्रसाद शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed