{"_id":"5c87e101bdec22764d26df9e","slug":"141552408833-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन सीमा से सटे इलाकों में हाथी का उत्पात, गेंहू की खेती कर रहे चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन सीमा से सटे इलाकों में हाथी का उत्पात, गेंहू की खेती कर रहे चौपट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशनपुर/कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के झंडीचौड़ पश्चिमी, पूर्वी, जयदेवपुर और भूदेवपुर में पिछले कई दिनों से हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। हाथियों के झुंड खेतों में घुसकर फसल को रौंद रहे है। काश्तकारों ने वन विभाग से हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की । कहा कि यदि जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो काश्तकार आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
काश्तकार मुकेश कुमार, अनूप सिंह, राकेश कुमार, रघुवीर सिंह, गिरीश जोशी, मंजीत सिंह, दीनदयाल सिंह, शिवदत्त, बदरीदत्त का कहना है कि भाबर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हाथी उत्पात मचा रहे हैं। काश्तकार जान जोखिम में डालकर फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं। काश्तकार मनोज बिष्ट ने बताया कि पिछले तीन दिनों से हाथियों का झुंड झंडीचौड़ पूर्वी घुसकर उनके खेत की फसल को बर्बाद कर रहा है। काश्तकार पुष्कर जोशी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हाथी ने जयदेवपुर में कई काश्तकारों की फसलों को भी रौंदा था। काश्तकारों का कहना है कि इस संबंध में कई बार वन विभाग से गुहार लगा चुके है लेकिन विभाग की ओर से इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे काश्तकारों में वन विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और फसलों का मुआवजा देने की मांग की है।