{"_id":"5c868f7dbdec22140a17473d","slug":"141552322429-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र गौरव और मेघा को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र गौरव और मेघा को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। स्व. जीवानंद कलावती जोशी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में दो मेधावी छात्र-छात्राओं गौरव बलूनी और मेघा रावत को सम्मानित किया गया। साथ ही 11 दिव्यांगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
सोमवार को ध्रुवपुर स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मृति एवं स्मारक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भगत सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के लिए दीन दुखियों की सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। लोक कलाकार रामरतन काला एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका दुगड्डा ने कहा कि मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन करना अनुकरणीय पहल है। इससे अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में गत वर्ष सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बीएससी के छात्र गौरव बलूनी और बीकॉम की छात्रा मेघा रावत को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया, जबकि 11 दिव्यांगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम में चक्रधर शर्मा, सुरेंद्र लाल आर्य, शिवप्रसाद कुकरेती, शशिभूषण अमोली, हरि सिंह भंडारी, डा. मनोरमा ढौंडियाल, विकास आर्य, शूरवीर खेतवाल, सुदर्शन कोटनाला, योगंबर सिंह रावत, अरविंद बिष्ट, दिलबर सिंह बिष्ट, धीरेंद्र सिंह नेगी व रमेश खंतवाल आदि मौजूद रहे।