{"_id":"5c54775ebdec224bf101f907","slug":"141549039454-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल और सीवरेज के लिए नगर निगम को मिलेंगे दो सौ करोड़: हेमलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल और सीवरेज के लिए नगर निगम को मिलेंगे दो सौ करोड़: हेमलता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि नगर निगम के मानक के अनुसार प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 135 लीटर पानी देने के लिए नए नलकूपों और ओवर हैड टैंकों का निर्माण, पुरानी पेयजल लाइनों के पुनर्गठन और सीवरेज के लिए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने नगर निगम को अगले वित्तीय वर्ष में दो सौ करोड़ रुपये देने का भरोसा दिया है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकारवार्ता में मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि नगर निगम के बनने के बाद शहरी क्षेत्र में शामिल भाबर और सनेह क्षेत्र में पेयजल की खपत ज्यादा हो रही है। शहरी क्षेत्र में आबादी का घनत्व तेजी से बढ़ने के कारण पुरानी सीवर लाइनों के पुनर्गठन और ग्रामीण क्षेत्रों में सीवरेज सिस्टम और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की आवश्यकता है। मामले में सूबे के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से मुलाकात की गई। उन्होंने शहरी विकास विभाग के सचिव, अपर सचिव और निदेशक को बुलाकर इस संबंध में चर्चा की। वार्ता के दौरान शहरी विकास मंत्री ने कोटद्वार भाबर में पेयजल की सुचारु आपूर्ति, नए नलकूपों का निर्माण, ओवर हेड टैंकों के निर्माण और पेयजल लाइनों के पुनर्गठन के लिए अगले वित्तीय वर्ष में दो सौ करोड़ रुपये की योजनाओं को शासन को भेजे जाने की बात कही। कहा कि इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने पार्कों के लिए पर्याप्त धनराशि देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अगले 20 साल के हिसाब से नगर निगम की योजनाएं बनेंगी। इस मौके पर पार्षद विपिन डोबरियाल, सोनिया नेगी, कुलदीप कांबोज, गिंदी दास, नईम अहमद, सूरज प्रसाद कांति, आशा चौहान व सुखपाल शाह मौजूद रहे।
-फोटो