फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   एक माह में ही खुल गई निर्माण कार्य की गुणवता की पोल

एक माह में ही खुल गई निर्माण कार्य की गुणवता की पोल

Tue, 18 Dec 2018 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
एक माह में ही खुल गई निर्माण कार्य की गुणवता की पोल
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर क्षेत्र के झंडीचौड़ पूर्वी में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क किनारे बनाई जा रही नाली की गुणवत्ता की पोल एक माह में ही खुलने लगी है। नाली की दीवार कई जगह से टूटने लगी है साथ ही कहीं-कहीं पर तो पूरी दीवार ही धवस्त हो गई है।
विज्ञापन

झंडीचौड़ पूर्वी में मिलन चौक से भरत चौक तक करीब दो किमी सड़क किनारे नाली का निर्माण का कार्य करीब एक माह पूर्व शुरू हुआ था। काम अभी चल ही रहा है और कई जगह से नाली टूटने लगी है वहीं एक स्थान पर तो करीब दस मीटर दीवार पूरी तरह से धवस्त हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता में मानकों को ताक पर रखकर कार्य किया जा रहा है। नाली बनाने के लिए डीपीसी भी ठीक से नहीं बिछाई गई है। नागरिकों के आपत्ति करने के बावजूद विभाग अपनी मनमानी कर रहा है। जयंती ममगईं, रवींद्र ममगई, सुरेश चंद्र, कृष्ण दयाल, प्रेम लाल, नारायण सिंह, रामेश्वरी देवी, सुषमा देवी ने प्रशासन से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुदेश कुमार बिंजोला ने बताया कि नाली निर्माण का मामला उनके संज्ञान में नहीं है, मौके पर जाकर कार्य का निरीक्षण किया जाएगा। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed