फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   डौंलियाखाल-पटोटिया मार्ग बदहाल, दुर्घटना का बना अंदेशा

डौंलियाखाल-पटोटिया मार्ग बदहाल, दुर्घटना का बना अंदेशा

Thu, 12 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
डौंलियाखाल-पटोटिया मार्ग बदहाल, दुर्घटना का बना अंदेशा
धुमाकोट। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित साढ़े चार किमी पटोटिया मार्ग लंबे समय से बदहाल है। बरसात में सड़क पर अधिक मलबा गिरने से यह वाहनों के लिए खतरनाक हो गया है। इससे दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

अंबेडकर ग्राम पटोटिया के लिए लिंक मार्ग का निर्माण किया गया था। पीएमजीएसवाई ने मार्ग का चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य किया था। कुछ दिन सड़क ठीक रही, लेकिन पिछली बरसात में जगह-जगह मलबा आ गया था, जिसके कारण सड़क पर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

नैनीडांडा ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल का कहना है कि लगातार तीन बीडीसी बैठकों में विभागीय जेई, एई से इस संबंध में कहा गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हर बार अधिकारी जल्दी ही काम करने की बात कहकर मामले को टालते आ रहे हैं। उन्होंने चेताया कि शीघ्र सड़क की सफाई का कार्य नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता ललित धारीवाल ने बताया कि सड़क पर काम करने के लिए श्रमिकों का अभाव है। सड़क से पत्थर और मलबा हटाने के लिए महिला मंगल दलों की सहायता ली जाएगी, इसके लिए महिलाओं को उचित भुगतान किया जाएगा।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed