{"_id":"5b4245764f1c1bbc248b5434","slug":"141531069814-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने डिग्री कालेज नैनीडांडा में किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने डिग्री कालेज नैनीडांडा में किया पौधरोपण
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धुमाकोट। थानसिंह रावत राजकीय डिग्री कॉलेज नैनीडांडा पटोटिया में पौध रोपण की महत्ता पर आयोजित विचार गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में देवदार काफल, बांज और नींबू के पौधे रोपे।
महाविद्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में प्राचार्य प्रो. डीडी जोशी ने पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल, जमीन को बचाने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी है। वनों को सुरक्षित रखने में सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम में बीएड के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। इस दौरान अध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में देवदार, काफल, बांज, नींबू आदि पौधे रोपे। कार्यक्रम में डा. राजपाल सिंह, गीतू गुप्ता, विवेक कुमार, अर्चना, मिथिलेश तोेपाल, नरेंद्र राणा, वहीद अहमद, जयबीर सिंह, गणेश सकलानी, संजय रावत, कृष्णपाल, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे। उधर, वन महोत्सव सप्ताह के तहत वन विभाग धुमाकोट और छात्र-छात्राओं ने जीआईसी धुमाकोट परिसर में पौध रोपण किया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कोचियार महिपाल सिंह पटवाल, वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी, वन दरोगा राकेश नेगी, शिव सिंह रावत, गिरीशचंद्र, अरविंद पटवाल, कमल कुमार, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।