{"_id":"5ad77dcd4f1c1b86098b5499","slug":"141524071885-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की भिडंत से पांच लोग घायल, दो गंभीर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-बाइक की भिडंत से पांच लोग घायल, दो गंभीर रेफर
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। मंगलवार देर रात को शादी से लौट रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मोटाढांक भाबर निवासी 50 वर्षीय योगेंद्र सिंह अपनी बेटी ऋतु रावत (21) और पौड़ी निवासी प्रीति रावत (19) को कार में बैठाकर सत्तीचौड़ शादी समारोह से कोटद्वार लौट रहे थे। तभी रात के दस बजे सत्तीचौड़ पुलिया के पास विपरीत दिशा आ रही बाइक की कार से भिड़ंत हो गई। इसमें कार में सवार सभी लोग और बाइक सवार मानपुर निवासी नीरज (20) और शिवपुर निवासी पंकज (28) हेलमेट नहीं पहनने के कारण बुरी तरह से घायल हो गए। सत्तीचौड़ से कोटद्वार जा रहे छोटा हाथी चालक ने उन्हें सरकारी अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया।
इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा. दिनेश सिंह ने बताया कि कार चालक योगेंद्र सिंह और ऋतु रावत की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाकी को इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई है।