{"_id":"5a4bb89a4f1c1b10788b6201","slug":"141514911898-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण प्रदूषण पर प्रस्तुत किए नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण प्रदूषण पर प्रस्तुत किए नाटक
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जीआईसी चाक्यूंसैंण और जीजीआईसी कलालघाटी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण प्रदूषण पर नाटक प्रस्तुत किए। साथ ही स्वच्छता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।
मंगलवार को जीआईसी चाक्यूंसैंण में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक अभिभावक संघ वीरेंद्र सिंह बिष्ट व गोदांबरी देवी ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अनेक नाटकों की प्रस्तुति दी। जगमोहन सिंह बिष्ट ने एनएसएस के इतिहास, उद्देश्य और उनके लक्ष्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह बिष्ट, राकेश तिवाड़ी, चैन सिंह, बैरागी सिंह, मेहरबान सिंह, पीतांबर दत्त व हर्षमोहन उपस्थित रहे।
वहीं, जीजीआईसी कलालघाटी में राष्ट्रीय सेेवा योजना के तहत छात्राओं ने स्वच्छता और साक्षरता के लिए जनजागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी मंजू कपरवाण, सुनीता डबराल, मौ. सबी व मोहम्मद रफी आदि मौजूद रहे।