फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सतपुली में पेयजल की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान

सतपुली में पेयजल की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान

Mon, 01 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
सतपुली में पेयजल की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान
सतपुली। सतपुली में पेयजल की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं। गत एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। कभी ट्यूबवेल की मोटर फुंकने तो कभी दूसरे फाल्ट आने से लोगों को पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। एक सप्ताह से ठप पड़ी पेयजल व्यवस्था में साल के पहले दिन सोमवार को थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन सभी क्षेत्रों में पानी न पहुंचने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र के लिए करीब 50 लाख रुपये की लागत की बने ट्यूबवेल ग्रामीणों के हलक तर करने में नाकाम साबित हो रहा है। सप्ताह भर से कस्बे के कई मोहल्लों में पानी की एक बूंद नहीं टपकने से लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। जयदीप नेगी, वीरेंद्र नेगी, मनीष रौतेला, शिव चरण सिंह रावत, जीआर बडोला व रमेश चंद्र का कहना है कभी ट्यूबवेल की मोटर फुंक जाती है तो कभी दूसरे फाल्ट आ जाते हैं, जिसका खामियाजा कस्बे की जनता को भुगतना पड़ता है। एक सप्ताह से पानी न आने के कारण लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों पर लाइन लगाकर पानी भरना पड़ा। लोगों ने बताया कि एक सप्ताह बाद सोमवार सुबह पानी तो आया, लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं था। कई घरों तक यह पानी पहुंचा ही नहीं। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद जलसंस्थान की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा रही है। आए दिन पेयजल दिक्कत से उपभोक्ताओं में जल संस्थान के खिलाफ रोष बना है।
विज्ञापन

अवर अभियंता सुशील कुमार का कहना है कि ट्यूबवेल का पैनल और मोटर फुंकने से समस्या बनी थी, जिसे सुचारु कर दिया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि सभी क्षेत्रों में पानी पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed