फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   लंबी कूद में देवाशीष और पायल रहें अव्वल

लंबी कूद में देवाशीष और पायल रहें अव्वल

Fri, 29 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
लंबी कूद में देवाशीष और पायल रहें अव्वल
कोटद्वार। आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। लंबी कूद में जूनियर बालक वर्ग से देेवाशीष और बालिका वर्ग से पायल बिष्ट ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्रों ने बास्केटबाल और छात्राओं ने लंबी कूद व रिले रेस में अपना जौहर दिखाया। बास्केटबाल के सेमीफाइनल में सीनियर वर्ग में कक्षा-12 ने कक्षा-9 को हराकर फाइनल में जगह बनाई। सब-जूनियर रेस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अमन ने प्रथम, रनजीत ने द्वितीय व गौरव ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग में तनु रावत ने प्रथम, दिव्यांशी ने द्वितीय व अंशिका रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की रेस में बालिका वर्ग से अक्षिता ने प्रथम, खुशी रावत ने द्वितीय व पायल रावत ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग की रिले रेस में शुभम गुसाईं ने प्रथम, शुभम रावत ने द्वितीय और मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की लंबी कूद में बालक वर्ग से देवाशीष, राहुल, मनमोहन नेगी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और बालिका वर्ग में पायल बिष्ट ने प्रथम, अक्षिता नेगी ने द्वितीय व खुशी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की लंबी कूद में बालक वर्ग से शुभम ने प्रथम, आयुष ने द्वितीय, अभिषेक ने तृतीय और बालिका वर्ग में काजल, संध्या और आंचल जुयाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed