{"_id":"59ee24184f1c1bf3538b8e5b","slug":"141508779032-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन कार्ड पहने चालकों के वाहनों में ही सफर करें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन कार्ड पहने चालकों के वाहनों में ही सफर करें लोग
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए सोमवार को एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने नगर और आसपास के क्षेत्रों में रेहड़ी, ठेली, जीप और ऑटोचालकों को कोतवाली परिसर में सत्यापन कार्ड वितरित किए। पौड़ी और श्रीनगर में मंगलवार को सत्यापन कार्ड बांटे जाएंगे। एसएसपी ने शहर और गांवों के लोगों से अपील की है कि सत्यापन कार्ड पहने वाहन चालकों के वाहन में ही सफर करें। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की ओर से जारी सत्यापन कार्डों को अपने गले में लगाकर रखें। यदि कोई व्यक्ति बिना कार्ड के रेहड़ी, ठेली, जीप और ऑटो चलाते हुए पकड़ा गया तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को भी निर्देश दिए कि जो कोेई भी बाहरी क्षेत्र से यहां काम करने आता है और उसके गले में आई-कार्ड नहीं है तो उसे गिरफ्तार कर कोतवाली में लाएं और अधिकारियों को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में 584 और पूरे जनपद में करीब 1800 सत्यापन कार्ड बनाए गए हैं।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी जोधराम जोशी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यूएस जिमिवाल, बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, सनेह चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी भी उपस्थित थे।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी जोधराम जोशी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यूएस जिमिवाल, बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, सनेह चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन