{"_id":"598ddc714f1c1b47768b4627","slug":"141502469233-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावितों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है सरकार: पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावितों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है सरकार: पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए गोविंद नगर गुरुद्वारे और जीआईसी में लगाए गए राहत कैंपों में जाकर प्रभावितों से मुलाकात की है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर बाढ़ प्रभावितों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कोटद्वार में गत 03/04 अगस्त को आई भयंकर बाढ़ से कौड़िया, रिफ्यूजी कालोनी, आमपड़ाव, शीतलपुर, मवाकोट सहित विभिन्न स्थानों में भारी तबाही के चलते लोग बेघर हो गए हैं। किसानों की कई बीघा खेती बह गई है। लोगों की झोपड़ियां पानी में बह गई हैं। लोगों के घरों में बरसाती पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा भर गया है। बाढ़ आने के आठ दिन बाद भी प्रदेश सरकार पीड़ितों को राहत मुहैया कराने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी से कहा कि पहले प्रशासन पीड़ितों के घरों का मुआयना करे। उसके बाद स्थिति अनुुकूल होने पर उन्हें घर भेजा जाए। नेगी ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष शरत गुप्ता और अनिल भोला से पीड़ितों को बिस्तर, बर्तन सहित खाने पीने के सामान की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि हंस कल्चरल सेंटर की संस्थापिका माता मंगला और भोले महाराज जल्द ही आपदा पीड़ितों को राहत उपलब्ध करवाएंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कमल जीसी, अंकुर भंडारी, बबलू भाटिया व राजू छावड़ा सहित कई लोग मौजूद थे।
-फोटो