{"_id":"598350244f1c1ba5778b4727","slug":"141501777956-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनपुर-लालपानी मार्ग पर कीचड़ से चलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतनपुर-लालपानी मार्ग पर कीचड़ से चलना हुआ मुश्किल
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। लोक निर्माण विभाग की लापरवाह कार्यशैली सनेह क्षेत्र के ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। रतनपुर-लालपानी मार्ग के एक हिस्से पर हजारों की आबादी पिछले एक वर्ष से कीचड़ और गड्ढों में आवाजाही को मजबूर है, लेकिन संबंधित विभाग लोगों की समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला ने लोनिवि के ईई निर्भय सिंह के साथ क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
गत वर्ष नवंबर में रतनपुर-लालपानी मार्ग पर ग्राम पंचायत रतनपुर और कुंभीचौड़ के बीच तीन सौ मीटर का पुस्ता ढह गया था। कुछ दिन तक तो पुस्ता ढहा रहा, लोग टूटी हुई सड़क पर खतरे में सफर करते रहे। तब क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों की शिकायत पर विभाग ने पुस्ते का निर्माण किया, लेकिन विभाग पुस्ता बनाकर सड़क के इस हिस्से का डामरीकरण करना भूल गया। तब से गर्मियों में लोग जहां धूल भरी मिट्टी से परेशान रहे, वहीं बरसात में मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गया है। डामर नहीं होने से मार्ग पर गड्ढे पड़ गए। वर्तमान में मार्ग पर कीचड़ के कारण दो पहिया चालक कीचड़ और गड्ढों में रपटकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क की बदहाली से नाराज जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला व प्रधान दीपक पांडे ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह और उनकी टीम के साथ सड़क मुआयना किया। उन्होंने मार्ग को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की। ईई निर्भय सिंह ने बताया कि लोगों को कीचड़ से राहत देने के लिए फिलहाल मार्ग की मरम्मत की जा रही है। बरसात के बाद सीसी मार्ग बना दिया जाएगा।