फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   स्टेशन रोड पर सीवर से बह रही है गंदगी, लोग परेशान

स्टेशन रोड पर सीवर से बह रही है गंदगी, लोग परेशान

Wed, 26 Jul 2017 10:34 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर सीवर से बह रही है गंदगी, लोग परेशान
कोटद्वार। जलसंस्थान की लापरवाही के कारण स्टेशन रोड पर पिछले एक सप्ताह से सीवर की गंदगी सड़क पर बह रही है। इसके कारण सड़क पर गड्ढा बन गया है। गंदगी बहने के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गंदगी से व्यापारियों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर वर्षों से सीवर की पर्याप्त निकासी नहीं होने के कारण एक चेंबर स्थानीय लोगों, यात्रियों और व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यह चेंबर हमेशा ही ओवरफ्लू होता रहता है। इसके कारण यहां सड़क क्षतिग्रस्त होती रहती है। बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी जलसंस्थान इसका स्थायी समाधान नहीं ढूंढ पा रहा है। गंदगी के कारण यहां बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक ललित वर्मा, संजीव जैन, सरफराज अहमद, ओमप्रकाश भाटिया व रवि वर्मा ने जलसंस्थान पर मामले को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि चेंबर से पिछले एक सप्ताह से गंदगी निकल रही है। दुर्गंध के कारण दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है। सड़क पर बह रही गंदगी के कारण यहां बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। गड्ढे में वाहनों के गुजरने से गंदगी के छींटे दुकान तक आ रहे हैं, जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लगातार गंदगी फैलने के कारण बीमारी का खतरा बना हुआ है। बार-बार जलसंस्थान के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता ओपी बहुगुणा ने बताया कि स्टेशन रोड पर सीवर बहने का मामला उनके संज्ञान में है। शीघ्र कर्मचारियों को लगाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed