फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   13th Garhwal Rifle Foundation Day celebrated with enthusiasm, tribute paid to martyrs

Kotdwar News: उत्साह से मनाया 13वीं गढ़वाल राइफल का स्थापना दिवस, बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 04 Jan 2025 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
13th Garhwal Rifle Foundation Day celebrated with enthusiasm, tribute paid to martyrs

विज्ञापन




कोटद्वार। 13वीं गढ़वाल राइफल्स गौरव सेनानी संस्था की ओर से बटालियन का 49वां स्थापना दिवस उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई और बटालियन के गौरवमयी इतिहास, शौर्य और पराक्रम को याद किया गया। इस मौके पर बटालियन के पूर्व सैनिकों का आह्वान किया कि वे अच्छे समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

देवी रोड स्थित रिजॉर्ट में आयोजित स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बटालियन के कर्नल कुलदीप सिरोही ने किया। उन्होंने सभी गौरव सेनानियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और संस्था के पदाधिकारियों को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के अध्यक्ष जगमोहन सिंह गुसाईं ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने बटालियन की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। इस मौके पर गौरव सेनानियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम का समापन बद्री विशाल के जयकारे के साथ हुआ। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्ल कुमार जीएसओ-01 जीआरआरसी, मेजर शाजिद मंसूर, राजे सिंह रावत, श्याम सिंह रौतेला, अमरपाल सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, महाराज सिंह नेगी, संजय सिंह, देवेंद्र सिंह और अनुसूया प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed