फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार क्षेत्र में छाया डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

कोटद्वार क्षेत्र में छाया डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sun, 28 Apr 2019 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार क्षेत्र में छाया डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोटद्वार। क्षेत्र में गर्मी बढ़ने के साथ ही बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। प्रतिदिन करीब एक हजार लोग अपना उपचार कराने बेस अस्पताल पहुंचते हैं, जिसमें से इन दिनों 40 फीसदी लोग डायरिया से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग डायरिया से निपटने के लिए अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

डायरिया के कारण लगातार शरीर के निर्जलीकरण की संभावना बढ़ जाती है। निर्जलीकरण के प्रारंभिक लक्षण में मुंह, गले और आंखों में सूखापन और चक्कर इत्यादि हैं। लगातार उल्टी दस्त होने की दशा में चिकित्सकीय परामर्श लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल के डा. एसडी आर्य ने बताया कि डायरिया या दस्त का तत्काल इलाज नहीं करने पर वह जानलेवा हो सकता है। इसे सिर्फ आहार या दवा द्वारा ठीक किया जा सकता है। डायरिया होने से इसका असर सीधे आपके शरीर के तरल पदार्थ पर पड़ता है, इसलिए अपने शरीर को पानी तथा अन्य तरल पदार्थ की आपूर्ति करते रहें। एंटीबायोटिक खाने की वजह से हुए डायरिया में संभव है कि आंतों में स्थित उपयोगी बैक्टीरिया भी दवाई खाने से नष्ट हो गए हों, इसलिए तुरंत दही खाने पर ये बैक्टीरिया आंतों में पुन: स्थापित होकर डायरिया (दस्त) के प्रवाह को रोकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरिया से बचने के उपाय
1. डायरिया से शरीर में निर्जलीकरण की समस्या बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। जहां तक संभव हो, तरह पदार्थों की मात्रा दो से तीन लीटर बढ़ा दें। यदि तरल पदार्थ लेने में दिक्कत हो तो बर्फ का टुकड़ा चूसें।

2. ऐसे पदार्थों का सेवन करने से बचें जो पाचन तंत्र को खराब करते हैं और कब्ज को बढ़ाते हैं।
3. यदि एंटीबायोटिक्स का सेवन करने से डायरिया हुआ है तो ऐसे में दही का सेवन करें।
4. डायरिया होने पर अधिक से अधिक समय आराम करना चाहिए। निर्जलीकरण होने पर चक्कर आ सकते हैं।
5. दस्त-अवरोधी दवा लेने पर डायरिया में जल्द आराम मिलता है, फिर भी इन दवाओं को लेने के पहले विचार कर लेना चाहिए। सामान्य परिस्थिति में आपको एक या दो दिन दवा के बिना ठीक होने का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed