फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

Tue, 18 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के महादेव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जशोधरपुर में आयोजित कार्यक्रम में श्रीनगर में हुई विद्यालय के जिलास्तरीय क्रीड़ा एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य निर्मल कुमार केमनी ने बताया कि श्रीनगर में आयोजित विद्यालय जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बाल वर्ग के विज्ञान प्रश्नमंच में निकिता नेगी, अंशिका नेगी, निशा केमनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी में गायत्री ने तृतीय, गीत में अनुराग अमोली ने द्वितीय, भाषण में अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग की 200 मी. दौड़ और लंबी कूद में प्रदीप रावत ने प्रथम और बालिका वर्ग से दिव्या ने लंबी कूद में प्रथम और 400 मी. दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिशु वर्ग की 100 मी. दौड़ में अंजली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। प्रधानाचार्य ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाले वाले छात्र-छात्राएं 21 को सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर में होने वाली प्रांत स्तरीय क्रीड़ा एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed