फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें पढ़ाने पर डिप्टी बीईओ ने किया औचक निरीक्षक

प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें पढ़ाने पर डिप्टी बीईओ ने किया औचक निरीक्षक

Thu, 12 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें पढ़ाने पर डिप्टी बीईओ ने किया औचक निरीक्षक
कोटद्वार। कोटद्वार और भाबर के कई विद्यालयों में प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं में एनसीईआरटी के बजाय प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें पढ़ाए जाने की शिकायत पर उप शिक्षा अधिकारी दुगड्डा ने सिमलचौड़ स्थित एक स्कूल में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि स्कूल प्रबंधन ने एनसीईआरटी की किताबों की जगह प्राइवेट पब्लिकेशन की महंगी किताबें बच्चों से मंगाई हैं। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जिलाधिकारी और विभागीय अधिकारियों को रिपोर्ट की जा रही है।
विज्ञापन

उपशिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि शासनादेश के विपरीत एनसीईआरटी की किताबों की जगह अभिभावकों से प्राइवेट पब्लिकेशन की महंगी किताबें खरीदवाने की शिकायतें मिल रही थीं। बृहस्पतिवार को उन्होंने विद्यालय का औचक निरीक्षण कर पुस्तकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कक्षा एक से पांच तक अधिकतर पुस्तकें प्राइवेट पब्लिकेशन की पढ़ाई जा रही हैं। इनकी कीमत साढ़े तीन सौ से पांच सौ रुपये है। कक्षा छह से आठ तक गणित और विज्ञान की किताबें भी विद्यालय में प्राइवेट पब्लिकेशन हाउस की पढ़ाई जा रही हैं। इनकी कीमत चार सौ रुपये अंकित थी। शुक्ला ने बताया कि सरकार के आदेश पर हर स्कूल में एनसीईआरटी की पुस्तकें ही पढ़ाने के निर्देश हैं। जहां भी प्राइवेट पब्लिकेशन की पुस्तकें पढ़ाने की शिकायत मिलेगी, कार्रवाई की जाएगी। बताया कि स्कूल की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेेेजी जा रही है।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed