फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   200 में आधार प्रिंट, चार रुपये में हो रही थी फोटो कॉपी

200 में आधार प्रिंट, चार रुपये में हो रही थी फोटो कॉपी

Thu, 05 Apr 2018 10:39 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
200 में आधार प्रिंट, चार रुपये में हो रही थी फोटो कॉपी
कोटद्वार। कोटद्वार में चल रही गढ़वाल मंडल की सेना भर्ती रैली में युवाओं से खाने और ठहरने के नाम पर की जा रही वसूली की खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम ने कोटद्वार के खाने और ठहरने वाले स्थानों पर छापा मारा। उन्होंने मनमाने दाम ले रहे लोगों को ऐसा नहीं करने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम राकेश तिवारी ने अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ काशीरामपुर तल्ला, स्टेशन रोड, देवी रोड और कौड़िया क्षेत्र में खाने, फोटो स्टेट और होटलों का औचक निरीक्षण किया। वहां पर खाने के स्टाल और होटलों में खाने की लिस्ट नहीं लगाई गई थी। एक दुकान पर फोटो स्टेट वाला एक कॉपी के चार रुपये और आधार कार्ड का प्रिंट आउट करने का दो सौ रुपया वसूल रहा था। होटलों में मनमाना किराया वसूला जा रहा था। इस पर एसडीएम राकेश तिवारी ने ऐसे दुकानदारों को जमकर खरी खोटी सुनाई। कहा कि युवा किसी प्रकार पैसों की व्यवस्था कर भर्ती के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उनका सहयोग करने की अपेक्षा लोग उनको लूट रहे हैं, जिसे किसी प्रकार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से तत्काल वाजिब दाम की रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस बीच खबर छपने के बाद खाने और होटल कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। खाने के मनमाने पैसे वसूलने वालों और होटल के कर्मचारियों ने कम दाम की रेट लिस्ट चस्पा करनी शुरू कर दी। फोटो स्टेट कर मनमाना पैसा ले रहे लोगों ने फोटो कॉपी प्रिंटर को अंदर छिपा दिया। एसडीएम ने ऐसे लोगों को दोबारा शिकायत नहीं आने की चेतावनी दी कहा कि दोबारा मनमाना पैसा वसूलने की शिकायत आने पर दुकान सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो

युवाओं के लिए एबीवीपी ने की निशुल्क व्यवस्था शुरू
13 अप्रैल तक रहेगी खाने-पीने और सोने की व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। एक तरफ जहां कुछ लोग भर्ती होने आए युवाओं के साथ खाने और ठहरने को लेकर वसूली कर रहे हैं, वहीं युवाओं को सुविधाएं देने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने युवाओं को निशुल्क दिन और रात का भोजन और ठहरने सोने की व्यवस्था की है।
बृहस्पतिवार को खाने और ठहरने की मनमानी की खबर प्रकाशित होते ही एबीवीपी के गढ़वाल मंडल संयोजक सौरभ नौडियाल और गौरव जोशी के नेतृत्व में एवीबीपी कार्यकर्ताओं ने नजीबाबाद रोड पर निशुल्क खाने का लंगर की व्यवस्था की। इस अवसर पर कोटद्वार के लोगों ने भी युवाओं के लिए चलाए जा रहे लंगर में चावल, दाल आदि का दान दिया।

सौरभ नौटियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके निशुल्क लंगर में करीब 600 युवाओं को भोजन कराया गया। इसके साथ ही रात को युवाओं के भोजन और सोने के लिए काशीरामपुर तल्ला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में निशुल्क व्यवस्था शुरू कर दी है, जिसे 13 अप्रैल तक जारी रखा जाएगा। उन्होंने भर्ती में पहुंचने वाले युवाओं से दिन के खाने के लिए नजीबाबाद रोड पर नारायण लॉज के पास और रात के लिए काशीरामपुर तल्ला सरस्वती शिशु मंदिर में संपर्क करने की अपील की है। इस अवसर पर एबीवीपी के जिला संयोजक शांतनु थपलियाल, हिमांशु बेबनी, अजय व मोहित कंडवाल आदि ने लंगर में सहयोग किया।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed