{"_id":"5aa01cf94f1c1b8e238bc4a2","slug":"131520442617-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार डाकघर से ले जाइए 70 रुपये में नौ वाट का एलईडी बल्ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार डाकघर से ले जाइए 70 रुपये में नौ वाट का एलईडी बल्ब
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। केंद्र सरकार की उजाला योजना के तहत अब कोटद्वार के प्रधान डाकघर से लोगों को आधार कार्ड की फोटो प्रति देकर 9 वाट के उच्च क्वालिटी के एलईडी बल्ब मिलेंगे। बाजार में जहां नौ वाट के एलईडी बल्ब की कीमत करीब 150 रुपये हैं, वहीं पोस्ट आफिस में इनकी कीमत 70 रुपये है। पूर्व में ऊर्जा निगम की ओर से नौ वाट के एलईडी बल्ब 90 रुपये के दिए गए थे, जबकि 12 बल्ब से अधिक ले जाने पर पाबंदी लगाई गई थी। लेकिन, इस बार डाक विभाग ने एक आईडी पर लोगों को 50 बल्ब तक देने की योजना बनाई है। योजना को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है। इसके लिए डाक विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।
प्रधान डाकघर कोटद्वार के मुख्य पोस्टमास्टर अरुण मुलासी ने बताया कि केंद्र सरकार की उजाला योजना के अंतर्गत डाकघर से एलईडी बल्बों का वितरण किया जा रहा है। प्रत्येक एलईडी का मूल्य 70 रुपये रखा गया है। बल्ब लेने वाले ग्राहक अपने आधार कार्ड की छाया प्रति से अधिकतम 50 बल्ब खरीद सकता है। इसकी ब्रिकी का समय सुबह 10 से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया है।