{"_id":"5a5ce28e4f1c1b5f268b494f","slug":"131516036750-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुर्जी टीम ने जीता शहीद मुकेश बिष्ट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुर्जी टीम ने जीता शहीद मुकेश बिष्ट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। शहीद मुकेश बिष्ट मेमोरियल क्रिकेट टूूर्नामेंट सुर्जी टीम के नाम रहा। सुर्जी ने पावर जोन को 106 रन से पराजित कर प्रतियोगिता की विनर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आयोजकों ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये के साथ विनर ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 51 सौ रुपये के साथ उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की।
सोमवार को मोटाढांक के मिनी स्टेडियम में टूर्नामेंट का फाइनल मैच सुर्जी टीम और पावर जोन के बीच खेला गया। बल्लेबाजी करने उतरी सुर्जी टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में बल्लेबाज फाइम के 62 रनों की बदौलत 198 रन बना डाले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावर जोन की पूरी टीम 92 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। सुर्जी ने प्रतियोगिता को 106 रनों से जीत लिया।
इस अवसर पर बालभारती स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत, समाजसेवी राजगौरव नौटियाल, आयोजक तरुण ईष्टवाल, वरुण ईष्टवाल, अभिषेक, अजय, पारस, पवन व शिवकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो