{"_id":"598b30144f1c1bfa7a8b4599","slug":"131502294036-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने चलाया आपदाग्रस्त क्षेत्रों में सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने चलाया आपदाग्रस्त क्षेत्रों में सफाई अभियान
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। आईएचएमएस के 32 छात्रों ने आपदाग्रस्त क्षेत्र रिफ्यूजी कालोनी और बिजली घर के पास के घरों में सफाई अभियान चलाकर लोगों को राहत देने का काम किया। आपदा प्रभावित लोगों ने संस्थान के छात्रों द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा की और उनका आभार जताया।
बुधवार को संस्थान के शिक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में संस्थान के छात्र रिफ्यूजी कालोनी और बिजली घर के पास के घरों में पहुंचे। उन्होंने घरों के अंदर और सड़क पर जमा मलबे को उठाकर अन्य स्थान पर रखा। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन जेएस नेगी, एमडी बीएस नेगी, डायरेक्टर बीएस गुसाईं, प्रधानाचार्य विमल कुमार और ईडी अजय राज नेगी ने आपदा प्रभावितों को संस्थान की ओर से मदद करने की घोषणा की। उधर, जीजीआईसी की छात्राओं ने शिक्षिका रेणु गौड़ के नेतृत्व में रिफ्यूजी कालोनी में सफाई अभियान चलाया। छात्राओं ने कालोनी के रास्तों और घरों में भरे मलबे को मुख्य मार्ग पर एकत्र किया।
-फोटो