फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पार्वती बिहार कौड़िया में 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान

पार्वती बिहार कौड़िया में 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान

Fri, 12 Apr 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
पार्वती बिहार कौड़िया में 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान
कोटद्वार। वार्ड नंबर-सात कौड़िया के पार्वती बिहार के 50 परिवार गत 15 दिन से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि जल संस्थान की लापरवाही के चलते उन्हें पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लोग दूसरे मोहल्ले से पानी ला रहे हैं। लोगों ने पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर सोमवार को तहसील में धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-7 कौड़िया के अंतर्गत पार्वती बिहार निवासी प्रभा, विमला, संजो देवी, राखी, माया, बबीता, मुकेश, शोभा, जमोत्रा देवी, शीला, अनिल, रामकिशन, यामीन व मुन्नी ने बताया कि गत 15 दिन से मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी न आने से मोहल्लेवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि पूरा दिन पानी की व्यवस्था में ही बीत जा रहा है, जिससे अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों चैत्र नवरात्र चल रहे हैं, लेकिन पानी नहीं होने से वे समय पर नहाना-धोना भी नहीं कर पा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पूजा त्यागी ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर पेयजल की आपूर्ति सुचारु नहीं होती है तो मोहल्ले की महिलाएं खाली बर्तनों के साथ सोमवार को तहसील में प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

जल संस्थान के एई बीके चौधरी ने बताया कि दो दिन पूर्व ही मोहल्लेवासियों की ओर से विभाग में शिकायती पत्र दिया गया है। जेई को मौके पर भेजकर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed