फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   11 को वोट डालने जरूर जाना है अपना फर्ज निभाना है

11 को वोट डालने जरूर जाना है अपना फर्ज निभाना है

Fri, 22 Mar 2019 10:18 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
11 को वोट डालने जरूर जाना है अपना फर्ज निभाना है
aprajita - फोटो : amarujala
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत आयोजित जागरूकता गोष्ठी में महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट की कीमत होती है, इसलिए महिलाओं को अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक स्तंभ की भूमिका निभानी होगी। इस मौके पर महिलाओं को 11 अप्रैल को होने वाले लोस चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कोटद्वार के शिवालिक नगर स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में स्व. विष्णु सिंह रावत सामाजिक संस्था और अन्य महिला समूह से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। संस्था की संयोजक पूर्व सभासद रंजना रावत ने महिलाओं को लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कई लोग ये कहकर मतदान नहीं करते हैं कि उनके मतदान न करने को कुछ नहीं होने वाला या उन्हें क्या मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान पहली कड़ी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। ऐसे में अमर उजाला की मुहिम भी महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने बाल एवं महिला अपराध से महिलाओं को सतर्क रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन

गोष्ठी में विद्यालय के प्रबंधक अजयपाल सिंह रावत, प्रधानाचार्य भुवन मोहन सिंह गुसाईं, पूर्व प्रधानाचार्य बीएस रावत व कोटद्वार बैंक यूनियन के सचिव वीरेंद्र सिंह रावत ने लोकतंत्र में मतदान की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए हर मतदाता को निर्वाचक नामावली में अपना नाम देखना चाहिए। यदि किसी कारणवश नाम छूट गया है तो उसे तहसील कार्यालय पहुंचकर तुरंत अपना नाम जुड़वाना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को मताधिकार का प्रयोग करना जरूरी है। लोकतंत्र की मजबूती में महिलाओं को एक स्तंभ की भूमिका अदा करनी होगी। उत्तराखंड राज्य गठन से पूर्व पर्यावरण संरक्षण के लिए हुए चिपको आंदोलन, राज्य आंदोलन, शराब विरोधी आंदोलन महिलाओं की बदौलत ही आगे बढ़े, इसलिए अब महिलाओं को शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्शल आर्ट की एक्सपर्ट किरन डंडरियाल ने महिलाओं को आत्मरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी, इसके लिए महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने होंगे। इस मौके पर गुड्डी देवी, पूनम राणा, प्रीति चौधरी, प्रीति रावत, मुन्नी रावत, मधु रावत, सविता गुसाईं, सुभागा देवी, भागरथी देवी, पूजा शर्मा, रेनू शर्मा, बीना देवी, उर्मिला देवी, जमुना देवी, गीता नेगी, सविता रावत, सीमा गर्ग, मनोरमा देवी, अनीता देवी, नेहा देवी, लीला देवी, मंजू देवी, कृष्णा देवी व मुन्नी रावत समेत 84 प्रतिभागियों ने लोकसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ ली।


अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपने क्षेत्र की समस्याएं बताने का मौका मिला है। महिलाएं बेबाकी से अपनी समस्याएं अमर उजाला से साझा कर रही हैं। यह मुहिम सराहनीय है।

-पूजा त्यागी, समाजसेवी।

अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम सराहनीय है। इसके माध्यम से महिलाएं अपराधों के प्रति जागरूक हो रही हैं। साथ ही उन्हें कानून और अपने अधिकारों की जानकारी भी मिल रही है।
-कृष्णा देवी, गृहणी।


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed