{"_id":"5beb0804bdec2269ae77407a","slug":"121542129668-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक के घर से लाखों की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक के घर से लाखों की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बालासौड़ में पूर्व सैनिक के घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है।
10 नवंबर को बालासौड़ निवासी पूर्व सैनिक हरीश चंद्र खुगशाल रात साढ़े आठ बजे अपनी पत्नी के साथ घर पर ताला लगाकर शिब्बूनगर अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से वह करीब साढ़े दस बजे लौटे। इस दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ा और घर की आलमारी का लॉकर तोड़ते हुए घर से करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर चंपत हो गए। पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को चोरी की सूचना और अगले दिन सुबह तहरीर दे दी थी।
कोटद्वार कोतवाली में पुलिस कर्मियों की बैठक के दौरान एसएसपी पौड़ी जोधराम जोशी ने नाराजगी जताते हुए कोतवाल सहित संबंधित बीट अधिकारी को चोरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे, लेकिन पुलिस अभी तक अंधेरे में तीर चला रही है। उधर, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि चोर को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।