{"_id":"5b48dedb4f1c1b50748b46e8","slug":"121531502299-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, पौड़ी जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, पौड़ी जेल भेजा
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की किशोरी से गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद तीनों को यहां जिला जज कैंप कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। चौथा आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है। मामले की विवेचना कलालघाटी चौकी इंचार्ज विवेक राठी को सौँपी गई है।
कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों मंथन केष्टवाल, आशीष पोखरियाल और आशीष नेगी को शुक्रवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मंथन केष्टवाल और आशीष पोखरियाल कोटद्वार भाबर के पूर्वी झंडीचौड़ के निवासी हैं, जबकि आशीष नेगी कलालघाटी के कलमगंज गांव का निवासी है। कोतवाली में लाकर उनका राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने उन्हें जिला जज के कोटद्वार स्थित कैंप कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की जूडिशियल रिमांड पर पौड़ी जेल भेज दिया है।
मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक विवेक राठी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चौथे आरोपी की पहचान कर ली गई है। वह घर से फरार चल रहा है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। यह मामला आईपीसी की धारा 375, 376, 342, 504 के साथ ही पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में पंजीकृत किया गया है। जांच के आगे बढ़ने पर जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उसमें आईटी एक्ट की धाराएं भी शामिल कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
-फोटो