फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सड़क के बीचों-बीच बना गड्ढा, दे रहा दुर्घटनाओं को न्योता

सड़क के बीचों-बीच बना गड्ढा, दे रहा दुर्घटनाओं को न्योता

Thu, 12 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सड़क के बीचों-बीच बना गड्ढा, दे रहा दुर्घटनाओं को न्योता
कोटद्वार। नगर नगम की लापरवाही के चलते शहर के व्यस्त रेलवे स्टेशन रोड पर सड़क के बीचों-बीच बना गड्ढा दुर्घटना को न्योता दे रहा है, लेकिन नगर निगम अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर सैनिक विश्राम गृह के पास लगातार सीवर लीकेज के चलते पिछले दो माह से सड़क के बीचों-बीच गहरा गड्ढा बना हुआ है। इस कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना कई बाइक सवार इस गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेश भाटिया, महेश वर्मा, राजेश्वर प्रसाद व दीपक कुमार ने नगर निगम पर लोगों का जीवन संकट में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रोजाना लोग इस गड्ढे में गिर रहे हैं। हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार निगम को लिखित और मौखिक शिकायत करने के बाद भी नगर निगम के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। विभागीय अनदेखी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उधर, नगर निगम के सहायक आयुक्त राजेश नैथानी ने बताया कि उन्हें स्टेशन रोड के गड्ढे की जानकारी नहीं है। शीघ्र समस्या का समाधान कर दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed