{"_id":"5b3a5f434f1c1bdf568b4568","slug":"121530552131-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों को शिक्षा और चिकित्सा के लिए दी आठ लाख की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों को शिक्षा और चिकित्सा के लिए दी आठ लाख की सहायता
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। हंस कल्चरल सेंटर की ओर से आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के जरूरतमंदों को चिकित्सा और शिक्षा के लिए आठ लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। सोमवार को नजीबाबाद रोड स्थित कार्यालय में फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने जरूरतमंदों को चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि संस्था की प्रेरणास्रोत माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज और एमडी श्वेता रावत के प्रयासों से आर्थिक सहायता मिलने के कारण सैकड़ों लोगों को नया जीवन मिला है और हजारों गरीब बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र सपना उत्तराखंड को खुशहाल, शिक्षित और समृद्ध बनाना है। इस मौके पर कोटद्वार कार्यालय से प्रबंधक दिनेश रावत, परनीत कौर, पूनम कश्यप, धीरेंद्र सिंह राणा, जितेंद्र चौहान व रविंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।