{"_id":"5abd1ecd4f1c1bee618b45e8","slug":"121522343629-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकुंतलम महोत्सव में छोलिया नृत्य पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाकुंतलम महोत्सव में छोलिया नृत्य पर झूमे दर्शक
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। आनंद निकेतन सोसाइटी और वीर फाउंडेशन के सहयोग से अनिवर्ति भट्ट के संयोजन में शाकुंतलम महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमेें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पोस्टर प्रदर्शनी और शकुंतला और राजा भरत के जीवन पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति सराहनीय रही।
बलभद्रपुर स्थित बीईएल कालोनी के सामुदायिक भवन में आयोजित महोत्सव का बीईएल के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोटद्वार की धरती पर कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत का जन्म हुआ, जो कि सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कण्वाश्रम के विकास के लिए विभिन्न संगठनों से आगे आने की अपील की।
इस अवसर पर कालोनी के पेड़ों पर अश्वनी गैलरी पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पोस्टरों का अवलोकन कर जानकारी हासिल की। समारोह में छात्र-छात्राओं ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। फैंसी ड्रेस में युवतियों और बच्चों ने जलवे बिखेरे, वहीं रंग कर्मियों ने रंवाई का छोलिया नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया। समारोह में सम्राट भरत और शकुंतला के नाटक ने दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर बीईएल के एजीएम दिनेश गुप्ता, कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अनिल नवानी, रोशन जुयाल, प्रदीप बडोला, विनीता भट्ट, प्रज्ञ खंतवाल, दक्ष कुमार, प्रिंसी मौर्य व रश्मि आदि मौजूद थे।
-फोटो