{"_id":"5aa411714f1c1ba6758b4a3a","slug":"121520701809-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व सेवकों ने तीन सूत्री मागों को लेकर कलमबंद हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व सेवकों ने तीन सूत्री मागों को लेकर कलमबंद हड़ताल शुरू
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ उत्तराखंड की कोटद्वार शाखा में कर्मचारियों ने अपनी तीन सूत्री मांग को लेकर कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने राजस्व परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शनिवार को कोटद्वार तहसील परिसर में तहसील अध्यक्ष भोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में सभी कर्मचारी एकत्रित हुए और राजस्व परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राजस्व सेवक संघ लंबे समय से राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण, राजस्व उपनिरीक्षकों की परीक्षा परिणाम, नायाब तहसीलदारों के पदों पर डीपीसी की मांग राजस्व परिषद के कर रहे हैं, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि संघ की 26 फरवरी को राजस्व परिषद से वार्ता होने के बाद उनके द्वारा आश्वासन देने पर कलमबंद हड़ताल को नौ मार्च तक स्थगित कर दिया था, लेकिन राजस्व परिषद द्वारा तीनों मांगों को लेकर कोई कार्रवाई न करने पर उन्हें कार्यबहिष्कार करने के लिए विवश होना पड़ा।
इस अवसर पर तहसील सचिव मनोहर सिंह नेगी, सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी अनिल कुकरेती, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह, देवकी नंदन, मौ. इस्माइल, अब्दुल हमीद, कैलाश बिडालिया, सुरेंद्र चौधरी, पुष्कर चौहान, चित्र सिंह रावत व राजेश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो