फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   धाद महिला सभा गठित, माहेश्वरी बनी अध्यक्ष

धाद महिला सभा गठित, माहेश्वरी बनी अध्यक्ष

Sun, 04 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
धाद महिला सभा गठित, माहेश्वरी बनी अध्यक्ष
धुमाकोट। सामाजिक संस्था धाद के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें संस्था के 25 वर्षों के सामाजिक कार्यों की सराहना की गई। इस दौरान संगठन की महिला सभा का गठन कर माहेश्वरी बिष्ट को अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

धाद की धुमाकोट शाखा के अध्यक्ष विनोद पटवाल ने संस्था के विगत 25 वर्षों के कार्यकलाप, विभिन्न स्थानों पर किए गए कार्यकलाप एवं उपलब्धियों पर चर्चा की। महेंद्र ध्यानी विद्यालंकार ने कहा कि धाद मुख्य संगठन के साथ ही महिला सभा, लोकभाषा एकांश, ग्राम्य विकास के क्षेत्र में कार्य करती आई है। प्रधानाध्यापिका शोभा सुंद्रियाल ने महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों से संबंधित कार्यक्रमों की प्रशंसा की। महिलाओं को आगे बढ़ाने व प्रेरित करने में धाद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

धाद महिला सभा का गठन कर माहेश्वरी बिष्ट को अध्यक्ष बनाया गया। बीना देवी को उपाध्यक्ष, रेखा रावत को सचिव, मुन्नी देवी को संयुक्त सचिव, सुदामा देवी को प्रचार सचिव, निशा मढवाल को कोषाध्यक्ष, शोभा सुंद्रियाल व सीमा ध्यानी को संरक्षक, मीना रावत, सुशीला देवी, सहोदरा देवी व सुषमा देवी को सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में धाद की वरिष्ठ सदस्य संगीता ध्यानी सहित 40 से अधिक महिलाओं के साथ धाद के सदस्यों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed