{"_id":"59e636614f1c1bcc538b7d96","slug":"121508259425-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुड़ाकोट पास्ता में गुलदार का आतंक, कई मवेशियों को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुड़ाकोट पास्ता में गुलदार का आतंक, कई मवेशियों को बनाया निवाला
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। जयहरीखाल विकासखंड के बुड़ाकोट पास्ता और समीपवर्ती गांवों में गुलदार का आतंक है। अब तक गुलदार कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। पूर्व प्रधान सुनील खंतवाल ने बताया कि गांव के पास के जंगल में चुगने गई उनकी दुधारू गाय को गुलदार ने निवाला बना लिया।
घटना की सूचना गढ़वाल वन प्रभाग के पोखड़ा रेंज को दे दी गई है। हाल में बंदूण गांव में गुलदार कई बकरियों को निवाला बना चुका है। गुलदार के आतंक से पशुपालक परेशान हैं। उनके समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। कहा कि शाम ढलते ही गुलदार बस्ती में धमक जाता है।