{"_id":"59d274a74f1c1baf538b5759","slug":"121506964647-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ने स्वच्छता के लिए 3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ने स्वच्छता के लिए 3
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर पालिका कोटद्वार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित स्वच्छता समारोह में स्वच्छता के लिए बेहतरीन कार्य करने वाले शहर के आदर्श परिवारों और विद्यालयों को सम्मानित किया गया। बलूनी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
सोमवार को मालवीय उद्यान में आयोजित स्वच्छता समारोह का वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। डा. हरक सिंह रावत ने जौनपुर निवासी कुसुम भट्ट पत्नी अनिल कुमार भट्ट के अलावा क्षेत्र के करीब 37 नागरिकों को स्वच्छता के लिए सम्मानित किया। स्वच्छता बनाए रखने के लिए शहर के रूट्स होटल, आदर्श रेस्टोरेंट और माई च्वॉइस रेस्टोरेंट को पुरस्कृत किया। स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग करने के लिए बलूनी पब्लिक स्कूल, हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी, मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर, जीआईसी कोटद्वार, जीजीआईसी कोटद्वार, नगर क्षेत्र के विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
आईएचएमएस की ओर से स्वच्छता पर आयोजित हाफ मैदाथन में बालिका वर्ग में अपिला भंडारी को प्रथम, कविता को द्वितीय, करमा को तृतीय, बालक वर्ग में रोहन भट्ट को पहला, रोहन सिंह भंगारी को दूसरा और ऋतिक रावत को तीसरा पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता देवरानी, पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, भुवनेश खर्कवाल, सभासद विवेक अग्रवाल, माया ध्यानी, मो. इमरान, मीनू खान, रेशमा परवीन, विनय भाटिया, रमेश चौधरी, प्रमोद भाटिया, महेश भाटिया, ज्योति चौधरी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ईओ बीपी भट्ट ने किया।