{"_id":"59c14ab34f1c1bb1688b5a1a","slug":"121505839795-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित का शिक्षक नहीं आया तो बीईओ कार्यालय की होगी तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित का शिक्षक नहीं आया तो बीईओ कार्यालय की होगी तालाबंदी
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलधारखाल में पिछले छह माह से गणित का शिक्षक न होने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। इसके कारण उन्हें बोर्ड परीक्षा की चिंता सताने लगी है। बच्चों की परेशानी से नाराज अभिभावकों ने एक माह के अंदर गणित शिक्षक की तैनाती नहीं होने पर खंड शिक्षा कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विद्यालय में अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजपाल सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्कूल में गणित का शिक्षक न होने पर शिक्षा विभाग से नाराजगी व्यक्त की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय में गणित का शिक्षक न होने से पठन पाठन बाधित हो रहा है। बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे विद्यालय का रिजल्ट खराब हो सकता है। ग्राम प्रधान पंबा राजपाल सिंह राणा ने बताया कि बीडीसी की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर के समक्ष विद्यालय में गणित का शिक्षक नहीं होने के बारे में जानकारी दी गई थी, लेकिन उसके बाद भी विद्यालय में गणित के शिक्षक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। उन्होंने एक माह के अंदर गणित शिक्षक की तैनाती नहीं होने पर खंड शिक्षा कार्यालय में तालाबंदी और धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
बैठक में पोखरी के प्रधान यशपाल सिंह, बलदेव भारती, सुमन देवी, शंकर सिंह, धीरज सिंह, सुरेंद्र सिंह, लाल सिंह, अनीता देवी, कृष्णा देवी व मंजू देवी आदि उपस्थित थे।