फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मानवता के लिए कार्य करें: यशपाल

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मानवता के लिए कार्य करें: यशपाल

Wed, 09 Aug 2017 09:15 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मानवता के लिए कार्य करें: यशपाल
कोटद्वार। प्रदेश के काबीना मंत्री यशपाल आर्य ने कोटद्वार में आई आपदा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने आपदा प्रभावितों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि राजनीतिक दलों से आपदा को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाने और अधिकारियों को आपदा राहत कार्य में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

बुधवार को काबीना मंत्री यशपाल आर्य कोटद्वार पहुंचे। उन्होंने रिफ्यूजी कालोनी, देवी रोड, सीएसडी कैंटीन, मानपुर, सतीचौड़, मवाकोट, शीतलपुर और झंडीचौड़ में मलबे से पटे घरों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने गोविंद नगर गुरुद्वारे में चल रहे रहत कैंप में रिफ्यूजी कालोनी के आपदा प्रभावितों और जीआईसी में चल रहे काशीरामपुर मल्ला के प्रभावितों से मुलाकात की। प्रभावितों ने सरकार की ओर से राहत के नाम पर बहुत कम रकम दिए जाने और प्रशासन द्वारा आपदा राहत के कार्य में ढिलाई बरतने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने कहा कि यह राशि शुरुआत में मदद के रूप में दी जा रही है। आपदा में हुए नुकसान और आपदा प्रभावितों की सूची तहसीलदार के माध्यम से तैयार की जा रही है। उन्होंने लोगों को उनके नुकसान का जायज मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पनियाली वन विश्रामगृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि कोटद्वार में आई दैवीय आपदा में अकाल मौत का शिकार हुए लोगों को वापस तो नहीं लाया जा सकता है, लेकिन दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके परिजनों के साथ खड़ी है। आपदा प्रभावितों की सरकार द्वारा हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, बिरेंद्र रावत, धीरेंद्र चौहान, अमित भारद्वाज, मनीष शर्मा, अनीता आर्य, उमेश त्रिपाठी, हरीश खर्कवाल, संजय चौहान, कृष्ण नेगी, पंकज भाटिया, रजत भट्ट, सुरेश शर्मा व जीतेंद्र आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed