{"_id":"5985f9314f1c1b71428b4b96","slug":"121501952305-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार की जल्द सुधरेंगे हालात, पैसे की कमी नहीं होने देगी सरकार: हरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार की जल्द सुधरेंगे हालात, पैसे की कमी नहीं होने देगी सरकार: हरक
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। बादल फटने के बाद मची तबाही की जानकारी लेने कोटद्वार पहुंचे स्थानीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने आपदा पीड़ितों को धैर्य बंधाते हुए कहा कि सरकार उनके साथ है। राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है। तहसील सभागार में उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और जलभराव क्षेत्रों से पानी और मलबा निकालने व सड़कों पर फैले मलबे को हटाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी सुशील कुमार और एसएसपी जगतराम जोशी ने आपदा से प्रभावित क्षेत्र और अब तक चलाए गए राहत कार्यों की जानकारी वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत को दी। वन मंत्री ने वन विभाग, वन निगम, श्रम और आयुर्वेदिक विभाग से भी आपदा प्रभावितों के लिए कैंप लगाने को कहा। उन्होंने डीएम सुशील कुमार से आपदा पीड़ितों की हरसंभव सहायता के लिए कहा। कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को राहत कैंपों में कपड़े से लेकर रहने खाने की व्यवस्थाएं भी बनाई जाएं। कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य संपादित किए जाएं। वन मंत्री ने कहा कि राहत कार्यों में पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने जलसंस्थान के अधिकारियों से कहा कि जिन स्थानों पर पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है, उन स्थानों पर टैंकरों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति कराई जाए। जब वन मंत्री अधिकारियों की बैठक ले रहे थे, तभी शिवपुर के ग्रामीणों ने सभागार में पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने के लिए किसी अधिकारी के न पहुंचने की बात बताते हुए हंगामा कर दिया। ग्रामीण हेमराज, मुन्नी देवी, आनंद कुमार, मुकेश, राजू्, विनोद कुमार, राकेश व गोविंद ने कहा कि आपदा के दूसरे दिन भी उनकी दिक्कत सुनने के लिए कोई नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन
बैठक में जिलाधिकारी सुशील कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगत राम जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी जोधराम जोशी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यूएस जिमिवाल, लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह, एनएच खंड धुमाकोट के सहायक अभियंता पीके मिश्रा, राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डा. आईएस सामंत समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन