{"_id":"5cb2111abdec2213f4136786","slug":"11555173658-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा
विज्ञापन
culture
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। रामनवमी के अवसर पर रामलीला कमेटी मालवीय उद्यान की ओर से रामडोल का आयोजन किया गया। इसमें बैंडबाजों की धुन पर अनेक झांकियों के साथ भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई।
शनिवार शाम को रामडोल शोभा यात्रा में बिजनौर और स्थानीय कलाकारों ने अनेक झांकियों ने शोभायात्रा में समा बांधा। उन्होंने भजनों की प्रस्तुतियों पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा हिंदू पंचायती धर्मशाला से होते हुए झंडाचौक, नजीबाबाद रोड, स्टेशन रोड होते हुए मालवीय उद्यान तक पहुंची। इसमें श्रीकृष्ण-राधा, शिव-पार्वती, हनुमानजी और श्रीराम की झांकी में कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। भगवान के रथ में श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता विराजमान थे। सड़कों पर झांकी को देेख रहे श्रद्धालुओं ने रथ के करीब पहुंचकर श्रीराम का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के विवेक अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल बिट्ठल, सुनील गोयल, महेश अग्रवाल, दिनेश बौंठियाल, राजेश शर्मा, हरीश बहरानी व दिनेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।