फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अतुल माहेश्वरी छात्रवृति मिलने पर अनुराग थापा के घर और स्कूल में खुशी का माहौल

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति मिलने पर अनुराग थापा के घर और स्कूल में खुशी का माहौल

Sat, 02 Feb 2019 10:02 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति मिलने पर अनुराग थापा के घर और स्कूल में खुशी का माहौल
anurag thapa
कोटद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जानकीनगर के छात्र अनुराग थापा को देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के हाथों अमर उजाला अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2018 मिलने से उसके विद्यालय और घर में खुशी का माहौल है। दिल्ली से लौटने के बाद शनिवार को अनुराग थापा को उनके विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिराज सिंह ने बताया कि अनुराग उनके विद्यालय में 10वीं का छात्र है। उसे अमर उजाला की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के रूप में देश की रक्षा मंत्री द्वारा 30 हजार रुपये की धनराशि से सम्मानित किया गया है। उन्होंने इसे विद्यालय के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से भी अनुराग से प्रेरणा लेने की अपील की। अनुराग की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अनुराग का कहना है कि वह भविष्य में एनडीए के माध्यम से सेना में अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। बताया कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति उसके भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। अनुराग ने बताया कि उनका परिवार अमर उजाला समाचार पत्र का नियमित पाठक है। अखबार से ही उन्हें अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की जानकारी मिली थी। अनुराग को छात्रवृत्ति मिलने और रक्षा मंत्री के हाथों सम्मान मिलने से उनकी बहन रूपा, मां विमला देवी और पिता शिव सिंह थापा समेत सभी परिजन उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed